Yeh Rishta Kya Kehlata hai: जश्न के दौरान पुरानी यादें हुई ताज़ा! मायरा को याद आए, अभिरा के साथ बिताये हुए पल, क्या हो पाएगी सगाई?

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: YRKKH के आज के एपिसोड में, अभिरा का नाम सुनते ही पुरानी यादें हो जाएंगी ताज़ा। मायरा फंक्शन छोड़कर भाग जायेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: जश्न के दौरान पुरानी यादें हुई ताज़ा! मायरा को याद आए, अभिरा के साथ बिताये हुए पल, क्या हो पाएगी सगाई?

YRKKH written update 4th february 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@pressnews tv

Modified Date: February 4, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: February 4, 2026 8:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पोद्दार फैमिली में पुरानी यादों का तूफान!
  • मेहर ने की सगाई कैंसिल!

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ के मोस्ट पॉपुलर शो ‘YRKKH‘ में, पोद्दार हाउस में सगाई का आयोजन होता है। अरमान, अभिषेक को आगे बुलाता है। मेहर और दूल्हा रिंग एक्सचेंज करते हैं। मायरा और अरमान, कपल को कॉन्ग्रैचुलेट करते हैं। फिर मायरा, अरमान से डांस करने को कहती है। अरमान, मायरा के साथ डांस फ्लोर पर डांस करता है।

डांस के दौरान, मायरा का दुपट्टा गलती से एक वेटर के बटन में जा फंसता है। अरमान को यह देख गुस्सा आ जाता है और वह उस वेटर को मारने वाला होता है कि मायरा उसे रोक लेती है और कहती है कि वह गलत समझ रहा है। यह सुन अरमान अपने हाथ रोक लेता है। मेहर वेटर पर आरोप लगाती है कि उसने मायरा को छूने की कोशिश की। अरमान, मेहर को कहता है कि बात को जाने दो, लेकिन मेहर उससे सवाल करती है कि वह बात को आसानी से कैसे जाने दे सकता है, कैसा पिता है वो?

YRKKH Today’s full episode: अरमान ने दिया मेहर को करारा जवाब!

अरमान साफ़ कहता है कि उसे किसी को भी यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि वह कैसा पिता है। मेहर के ज़ोर देकर कहे जाने पर कि वेटर ने मायरा का दुपट्टा छुआ था, अरमान कहता है कि यदि वेटर दोषी होता तो उसका हाथ अब तक टूट चूका होता। मायरा की आँखों से साफ़ झलक रहा है कि वेटर बेगुनाह है। वेटर अपने बचाव में कहता है कि उसने मायरा की तरफ देखा भी नहीं। तभी, मायरा भी वेटर का साथ देते हुए कहती है कि उसकी खुद की गलती से दुपट्टा फंस गया था।

पिता होने के नाते अरमान समझता है कि इतने सारे मेहमानों और स्टाफ के बीच मायरा को सावधान रहना चाहिए था। मायरा को बहुत बुरा लगता है इसलिए वह वेटर और वहां मजूद सभी लोगों से माफ़ी मांगती है लेकिन मेहर, माफ़ी मांगने से मना कर देती है।

तान्या ने किया अभिरा को याद!

विद्या, मायरा की तारीफ़ करते हुए उसे अरमान की परवरिश से तराशा हुआ हीरा कहती है। तान्या तुरंत जवाब देती है कि बच्चे की परवरिश में पिता के साथ साथ उसकी माँ का भी हाथ होता है यह सुन सब चौंक जाते हैं। मायरा को याद आता है कि विद्या, हमेशा उसकी नज़र उतारते वक़्त कहती है कि बेटी अपनी माँ की परछाई होती है।अभिरा का ज़िक्र होते ही, मायरा फंक्शन से भाग जाती है क्योंकि उसे अभिरा की याद आती है। अरमान भी उसके पीछे भागता है।

विद्या, तान्या को कोसती है कि इस ड्रामे से उसके कलेजे को ठंडक मिल गयी। तान्या जवाब देती है कि माँ का क्रेडिट छीन कर उनके दिलों को ठंडक देता है। विद्या, अभिरा को दोष देते हुए कहती है कि वह अपने बच्चे के लिए कभी मौजूद नहीं थी तो उसे क्रेडिट क्यों मिलेगा? फिर वह तान्या को ये कह कर चुप कराती है कि यह सही समय नहीं है।

अभिरा मंदिर में प्रार्थना करती है। जया के द्वारा राधे श्याम के बारे में बात करते ही अभिरा, टोक देती है कि उसे इस बारे में कोई बात नहीं करनी है। वह सलाह देती है कि यदि वह लोगों से बात नहीं कर सकती तो भगवान से तो बात कर सकती है, और उसे चुनरी देते हुए कहती है कि यहाँ चुनरी बाँधने से, खासकर बच्चों के लिए मांगी हुई मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अभिरा चुनरी बांधकर, मुक्ति के लिए प्रार्थना करती है कि उसके सपनों के स्कूल में उसका एडमिशन हो जाए। तभी वह पुजारी के पास एक और चुनरी देखती है और उसके बारे में पूछती है। जब पुजारी के द्वारा पूछे जाने पर कि ये चुनरी किसके लिए है, मायरा धीरे से कहती है कि ये मायरा के लिए है।

YRKKH Spoiler: मायरा को याद आए, अभिरा के साथ बिताये पल!

मायरा भागते हुए गिर जाती है अरमान उसे उठाने की कोशिश करता है लेकिन वह उसे रोक देती है। उसे अभिरा के साथ बिताये हुए पल याद आते हैं। अरमान अपना हाथ बढ़ाते हुए कहता है कि उसे जितना समय चाहिए वह ले ले, वह वहीं पर खड़ा है। मायरा कांपते हुए अरमान का हाथ पकड़ती है और बहुत बेचैन होती है। अरमान पास में रखे पेंट की बाल्टियाँ दीवार पर फेंक देता है। मायरा पूछती है कि वह क्या कर रहा है? तो वह जवाब देता है कि उसके इमोशंस ने उसका दिमाग ख़राब कर दिया है इसलिए वह दीवार को ख़राब कर सकते हैं। अरमान उसे अपना सारा दर्द, निराशा और दिल में भरा गुस्सा निकालने को कहता है, मायरा गुस्से में आगे आकर दीवार पर पेंट फेंकती है तब जाकर उसे शांति मिलती है। अरमान उसके आंसू पोंछता है, मायरा कहती है कि उसे पता है कि उसे दुखी देखना अरमान को पसंद नहीं है और वह मुस्कुराने की कोशिश करती है किन्तु जब बात अभिरा की होती है तो उसके लिए मुस्कुराना नामुमकिन हो जाता है। वह कहती है कि उसे पता है कि रोने से कुछ भी हल नहीं होता और कुछ जख्म बहुत गहरे होते हैं।

अरमान उसे समझाता है कि भावनाएं हमेशा कंट्रोल में नहीं रहती हैं, कई बार उन्हें कण्ट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। मायरा कहती है कि वो अपनी भावनाएं कण्ट्रोल कर सकती है और वह बार बार अरमान को परेशान नहीं करना चाहती। अरमान कहता है कि जब तक दिल धड़कता है, दर्द के साथ जीना सीखना पड़ता है।

अरमान, तान्या से कहता है कि वह जानता है कि उनसे जानबूझकर मायरा को चोट नहीं पहुंचाई, लेकिन राय देना अलग बात है लेकिन बच्चे की भावनाओं को गलती से चोट पहुंचाना, टॉलरेट नहीं किया जा सकता।

तान्या अपनी बात पर अड़िग रहती है और कहती है कि मायरा को चोट पहुँचाने का उसे दुःख है लेकिन उसने माँ को श्रय देने की बात कहकर कोई गलती नहीं की है इसलिए वह माफ़ी नहीं मांगेगी। अरमान कहता है कि वह पुराने जख़्मों को कुरेद रही है। तान्या कहती है कि वह उसे याद दिला रही है कि अभिरा का जिक्र न करके वह मायरा की रक्षा नहीं कर रहा। अरमान उसे कहता है कि उसे पता है कि अपनी बेटी का ख्याल कैसे रखना है। तान्या कहती है कि वह जानती है कि वह एक बहुत अच्छा पिता है लेकिन मायरा को अपनी माँ के बारे में भी पता होना चाहिए।

अरमान उसे कहता है कि उसे पता है कि अपनी बेटी का ख्याल कैसे रखना है। तान्या कहती है कि वह जानती है कि वह एक बहुत अच्छा पिता है लेकिन मायरा को अपनी माँ के बारे में भी पता होना चाहिए। अरमान कहता है कि पुराने अध्याय बंद हो चुके हैं। काजल बीच में आकर दखल देते हुए तान्या को मेहमानों की मौजूदगी में चुप रहने को कहती है।

YRKKH written update: मेहर ने की सगाई कैंसिल!

इसी बीच मनोज, अरमान को बताता है कि मेहर ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिए है। अभिषेक, मेहर का दरवाज़ा खोलने की कोशिश करता है। विद्या के द्वारा अभिषेक से सवाल पूछे जाने पर वह उसे बताता है कि मेहर ने अचानक सगाई कैंसिल करने का एलान कर दिया है और अंगूठी उसके चेहरे पर फेंक दी है यह सुनकर सब हैरान रह जाते हैं।

मनीषा के द्वारा, मित्तल से पूछे जाने पर की क्या उन्हें इस बारे में पहले से पता था ? वह कहता है कि यदि उसे पता होता तो वह सगाई का इंतज़ाम क्यों करते। अरमान, मेहर से दरवाज़ा खोलने को कहता है और अभिषेक से अंगूठी लेकर मेहर से पूछता है कि सगाई को लेकर वह इतनी खुश थी फिर ऐसा क्या हो गया?

मायरा कहती है कि जो इंसान अपने सबसे पुराने स्टाफ की सैलरी तक नहीं जानता वह उसे क्या समझेगा? अरमान उसे समझाता है कि पुराना स्टाफ कंपनी की जड़ें होती हैं उनकी सहायता के बिना कंपनी ख़त्म हो जाती है। मायरा पूछती है कि वह ऐसा लापरवाह आदमी से कैसे शादी कर सकती है?

अरमान, मेहर को लेकर बाहर आता है और एलान करता है कि मेहर ने रिश्ता तोड़ दिया है। अभिषेक मेहर से बात करने की कोशिश करता है लेकिन अरमान उसे रोक देता है और कहता है कि वह एक लापरवाह आदमी से शादी नहीं करना चाहती। मेहर अरमान के साथ वहां से चली जाती है यह देखकर सब हैरान रह जाते है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.