YRKKH Spoiler 19th March 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @SerialTwister
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अभिरा की कोशिश से। अभिरा के मायरा को लाख मनाने पर और पुकारने पर भी मायरा उसे नज़रअंदाज़ करती है और कहती है कि वह उसे नहीं जानती। मायरा यह भी कहती है कि उसका एक पिता था और आज उसने उसे भी खो दिया, अब वह अकेली है। वह हॉस्टल वापस जाना चाहती है।
अभिरा, अरमान से कहती है कि मायरा को रोको और उससे बात करो। किन्तु अरमान अभिरा को ही ब्लेम करता है कि उसकी वजह से ही मायरा परेशान है। अरमान, अभिरा से कहता है कि मायरा जब गुस्से में होती है तो उसे स्पेस चाहिए, लेकिन अभिरा उसे नहीं समझती। अभिरा कहती है कि यह सब बातें करने की बजाय, उसे जाकर मायरा को मनाना चाहिए। अरमान पोद्दार हाउस चला जाता है जबकि अभिरा, मायरा की चिंता में डूबी रहती है।
दिशा, आर्यन से कहती है कि उन्हें दमयंती को अरमान और अभिरा की सच्चाई के बारे में पहले ही बता देना चाहिए नहीं तो उनका रिश्ता टूट भी सकता है। लेकिन आर्यन सच बताने से इनकार कर देता है और कहता है कि यह झूठ ही उन दोनों को एक दूसरे के करीब ला सकता है।
अभिरा स्कूल प्रिंसिपल से मायरा के लिए रिक्वेस्ट करती है। प्रिंसिपल यह कहकर मना कर देती है कि वह किसी और के बच्चे के लिए रिक्वेस्ट क्यों कर रही है? तभी अभिरा को पता चलता है कि प्रिंसिपल की गाडी का टायर पंक्चर हो गया है। अभिरा कार का पंक्चर ठीक करने के बदले में उसकी गुज़ारिश मनवाती है।
मुक्ति कमरे में मायरा को एक सूटकेस के अंदर छिपकर रोते हुए देख उसे कहती है कि प्रिंसिपल ने उसे बुलाया है। मुक्ति, मायरा को परेशान देख सैड फील करती है और भगवान् से प्रार्थना करती है कि वे किसी फ़रिश्ते को उसके पास भेज दे जो उसका दर्द काम कर सके।
अभिरा, विज़ुअल्स के ज़रिये मायरा को अरमान के साथ उसकी सगाई के पीछे की सच्चाई समझाती है जिसे देख मायरा को एहसास होता है कि वह बिना सच्चाई जाने, बेवजह ही अरमान से नाराज़ थी। दूसरी ओर अरमान को भी महसूस होता है कि मायरा को उसकी ज़रूरत है वह तुरंत मायरा से मिलने जाता है और मायरा से माफ़ी मांगकर कहता है कि वह कभी भी उसे धोखा देने का सोच भी नहीं सकता। फिर मायरा, अरमान से अभिरा के पोद्दार हाउस में रहने का कारण पूछती है। अरमान उसे बताता है कि दिशा के परिवार वाले बहुत ही ऑर्थोडॉक्स हैं और यदि वे ऐसा न करते तो वह आर्यन और दिशा की शादी नहीं होने देते।
अरमान, मायरा को समझाते हुए कहता है कि कावेरी के ठीक होते ही अभिरा यहाँ से चली जायेगी। अभिरा छिपकर यह सब देख रही होती है और सोचती है कि मायरा ने अरमान को एक और मौका दिया है तो क्या वह उसे भी एक मौका और देगी। मायरा अरमान से कहती है कि इतने लम्बे समय बाद, अभिरा को अपने घर में देखकर वह पूरी तरह से हिल गई है उसके आँसू रुक ही नहीं रहे हैं। मायरा अरमान से सवाल करती है कि क्या वह अभिरा को माफ़ कर देगा? आज के एपिसोड में बस इतना ही…
अभिरा और अरमान साथ में गणगौर मनाते हैं। अरमान, अभिरा से कहता है कि उस पर अलमारी गिल सकती थी लेकिन फिर भी वह उसकी चिंता कर रही है। अभिरा कहती है कि यदि वह मर जाती तो अरमान की सारी परेशानियाँ ख़त्म हो जाती, क्योंकि वह उससे नफरत करता है। अरमान कहता है कि तुम पागल हो क्या? मैं तुमसे नफरत नहीं करता, मैं तुमसे प्यार करता हूँ…
इन्हें भी पढ़ें: