Shahdol Family Tragedy News: ऑनलाइन गेमिंग की लत में हार बैठा सबकुछ, फिर अपनी ही बेटी और पत्नी का किया ये हाल, कमरे का मंजर देख कांप उठा 15 साल का बेटा
Shahdol Family Tragedy News: ऑनलाइन गेमिंग की लत में हार बैठा सबकुछ, फिर अपनी ही बेटी और पत्नी का किया ये हाल, कमरे का मंजर देख कांप उठा 15 साल …

Shahdol Family Tragedy News
- शहडोल में दर्दनाक हादसा
- ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उजाड़ा परिवार
- शहडोल में पिता-बेटी की मौत
शहडोल: Shahdol Family Tragedy News: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने और कर्ज के बोझ से परेशान एक पिता ने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पत्नी और बेटी को पिला दिया तथा स्वयं भी पी लिया। इस दर्दनाक घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उजाड़ा परिवार (Shahdol Tragedy News)
Shahdol Family Tragedy News: शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। लाखों रुपये हारने और कर्ज से परेशान पिता ने जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पत्नी और बेटी को पिलाई और खुद भी पी ली। बेटी और पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि घटना के समय 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह इस हादसे का शिकार होने से बच गया। मामला शहडोल जिले की पुरानी बस्ती स्थित सत्यम वीडियो के पास का है। यहां निवासी शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन BDG और एविएटर (Aviator) गेम खेलते थे और इनमें करीब लाखों रुपये हार गए थे।
शहडोल में पिता-बेटी की मौत (Online Gaming Addiction)
Shahdol Family Suicide News: बढ़ते कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान होकर उन्होंने अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता और 17 वर्षीय बेटी स्वाति गुप्ता को जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और स्वयं भी पी ली। तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात में बेटी स्वाति की मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि पिता शंकर लाल गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया।
Shahdol Family Tragedy News: फिलहाल पत्नी राजकुमारी गुप्ता आईसीयू में भर्ती हैं और जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। घटना के समय 15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता घर पर नहीं था। वह इस हादसे से तो बच गया, लेकिन उसने अपने पिता और बहन को खो दिया है, जबकि मां अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना का कारण वास्तव में ऑनलाइन गेमिंग में हुआ आर्थिक नुकसान और कर्ज था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: शहडोल में एक व्यक्ति ने कथित रूप से ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये हारने और कर्ज से परेशान होकर परिवार को जहर दे दिया, जिसमें पिता और बेटी की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shahdol Family Tragedy News
शाहडोल
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm