Shahdol Treasure Discovery: मकान की खुदाई के दौरान निकला खजाना! मजदूरों में बेशकीमती सोने-चांदी के सिक्के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, पहुंच गई पुलिस
मकान की खुदाई के दौरान निकला खजाना…Shahdol Treasure Discovery: Treasure found during the excavation of a house! There was a dispute among
शहडोल: Shahdol Treasure Discovery: जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के खाम्हा गांव में मकान की खुदाई के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई जब मजदूरों को मिट्टी के बर्तन में मध्यकालीन युग के सोने और चांदी के सिक्के मिले। मामला शिक्षक पूरन सिंह के पुराने कच्चे मकान को तोड़कर नए निर्माण के लिए कॉलम की खुदाई के दौरान सामने आया।
Shahdol Treasure Discovery: खुदाई कर रहे तीन मजदूरों को मिट्टी में दबा एक बर्तन मिला जिसमें सोने और चांदी के कई प्राचीन सिक्के भरे हुए थे। मजदूरों ने मकान मालिक को बिना बताए आपस में सिक्के बांट लिए। हालांकि बंटवारे को लेकर उनके बीच विवाद हो गया जिसके बाद मामला पूरन सिंह तक पहुंचा।
Shahdol Treasure Discovery: मकान मालिक ने तुरंत गोहपारू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों मजदूरों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मजदूरों के कब्जे से 2 सोने और 51 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सिक्कों को जब्त कर लिया है।
Shahdol Treasure Discovery: प्रारंभिक जांच में ये सिक्के मध्यकालीन युग के बताए जा रहे हैं। पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है और सिक्कों की ऐतिहासिक व मौद्रिक जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि जमीन के नीचे और भी कुछ मूल्यवान वस्तुएं दबी हो सकती हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शहडोल खजाना मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के खाम्हा गांव का है, जहां एक मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को मिट्टी के बर्तन में मध्यकालीन सोने और चांदी के सिक्के मिले।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shahdol Treasure Discovery: Treasure found during the excavation of a house
शाहडोल
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm