BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shahjahanpur Holi Violence: यूपी में होली जूलूस के दौरान बवाल, पुलिस पर फेंके जूते-चप्पल और पत्थर, फिर जवानों ने जमकर बरसाईं लाठियां

यूपी में होली जूलूस के दौरान बवाल…Shahjahanpur Holi Violence: Chaos during Holi procession in UP, shoes, slippers and stones thrown

Shahjahanpur Holi Violence | Image Source | ANI

Shahjahanpur Holi Violence | Image Source | ANI

tikesh Kumar
Published: 14 Mar 2025 | 7:00 pmModified: 14 Mar 2025 | 8:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. यूपी में होली जूलूस के दौरान बवाल,
  2. पुलिस पर फेंके जूते-चप्पल और पत्थर,
  3. फिर जवानों ने जमकर बरसाईं लाठियां,

शाहजहांपुर: Shahjahanpur Holi Violence: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही थी, लेकिन कुछ हुड़दंगियों के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। तीन अलग-अलग जगहों पर जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने बवाल किया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया।

Read More : CM Yogi Adityanath on Holi 2025: होली पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ‘सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है’

खेरनीबाग में जुलूस के दौरान पथराव और लाठीचार्ज

Shahjahanpur Holi Violence: शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के खेरनीबाग इलाके में जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

Read More : Husband Wife Adult Chat: कोई भी पति बर्दाश्त नहीं कर सकता पत्नी की अश्लील चैटिंग, हाईकोर्ट ने कह दी ये बड़ी बात

लाट साहब के जुलूस में हंगामा, आरएएफ ने संभाली स्थिति

Shahjahanpur Holi Violence: हर साल निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस को इस बार जुमे की नमाज के कारण विशेष सतर्कता के साथ निकाला जा रहा था। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया था और मुस्लिम समाज ने नमाज का समय आगे बढ़ा दिया था। लेकिन जब जुलूस घंटाघर के पास पहुंचा, तो वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख आरएएफ (RAF) को तैनात किया गया। पुलिस और आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान रंग खेल रहे कई लोग भी पुलिस की कार्रवाई की चपेट में आ गए।

Read More :  Gulaal is banned in Omkareshwar Mandir: महाकालेश्वर के बाद ओंकारेश्वर मंदिर में भी सख्ती! गर्भ गृह में गुलाल पर पाबंदी, कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

पथराव और झड़प, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

Shahjahanpur Holi Violence: कच्चा कटरा मोड़ पर दो पक्षों में झड़प हो गई जहाँ लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन कुछ देर तक वे मूकदर्शक बने रहे। घंटाघर के पास जूते-चप्पल और ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे माहौल और खराब हो गया। बाइक सवारों पर भी लाठियाँ चलीं और कुछ की बाइकों को भी नुकसान पहुँचाया गया। बवाल के बाद शाहजहांपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शाहजहांपुर में होली और जुमे की नमाज के दौरान कुछ हुड़दंगियों ने जुलूस के दौरान हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस और आरएएफ को लाठीचार्ज करना पड़ा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Shahjahanpur Holi Violence: Chaos during Holi procession in UP

शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm