Gang Raped in Birthday Party: सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर गैंगरेप.. बर्थडे पार्टी के बहाने दरिंदों ने युवती को बना डाला शिकार
सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर गैंगरेप..बर्थडे पार्टी के बहाने दरिंदों ने…Gang Raped in Birthday Party: Friendship on social media and then gang rape

Gang Raped in Birthday Party | Image Source | IBC24
- सोशल मीडिया फ्रेंड बना दरिंदा,
- बर्थडे पार्टी के बहाने युवती से गैंगरेप,
- तीन पर FIR दर्ज,
शाजापुर: Gang Raped in Birthday Party: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती फिर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप शाजापुर जिले के शुजालपुर मंडी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने महिला को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया और उसके साथ दो लोगों ने अलग-अलग जगहों पर रेप किया।
Gang Raped in Birthday Party: पुलिस ने बताया कि पीड़िता कालापीपल थाना इलाके की निवासी है और वह उज्जैन जाने के लिए गुरुवार शाम कालापीपल रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। तभी उसके पास पहले से सोशल मीडिया के जरिए परिचित रिंकू परमार का फोन आया। उसने महिला से पूछा कहा हो, तो महिला ने उसको बताया कि वह कालापीपल रेलवे स्टेशन पर है और उज्जैन जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही है। युवक ने मिलने को कहा और बोला कि वह कालापीपल रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा है। बाहर वह बाइक पर एक और साथी नरेन्द्र कोली के साथ आया। रिन्कु ने महिला को बताया कि शुजालपुर में बर्थडे सप्राईज पार्टी रखी है और तुम साथ चलो।
Gang Raped in Birthday Party: युवती इन दोनों के साथ मोटर सायकिल से शुजालपुर तरफ आ गई। रास्ते में रात करीबन 9 बजे इन दोनों ने मेहरखेडी रोड पर संतुष्टि ढाबे पर बाइक रोकी और सप्राईज बर्थडे पार्टी तीसरी मंजिल पर बताकर साथ ले गए। यहां ढाबे पर रहने वाला एक व्यक्ति रामस्वरूप भिलाला ने कमरे का दरवाजा लगाकर दुष्कृत्य किया और कमरे में से चला गया। उसके बाद रिन्कू और उसका दोस्त नरेन्द्र ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर बैठाकर अकोदिया रोड के पास नए बायपास के किसी खेत पर ले आए। वहां दोनो ने खाना खाया उसके बाद नरेंद्र वहां से चला गया। यहां रिंकू ने महिला से दुष्कर्म किया।
Gang Raped in Birthday Party: आरोपी रिंकू की नींद लगने पर पीड़िता ने पुलिस की मदद के लिए हंड्रेड डायल पर फोन किया। पुलिस की गाड़ी आने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिंकू, नरेंद्र और रामस्वरूप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "सोशल मीडिया गैंगरेप" मामले में पीड़िता की दोस्ती सोशल मीडिया पर आरोपी रिंकू से हुई थी। उसने बर्थडे पार्टी का झांसा देकर महिला को बुलाया और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर बलात्कार किया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gang Raped in Birthday Party: Friendship on social media and then gang rape.. On the pretext of birthday party, the beasts made the girl their victim
शाजापुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm