Shajapur Accident News: हाट बाजार में खुला चैंबर बना मौत का जाल, बाइक सवार और राहगीर गिरे, हादसे का लाइव वीडियो वायरल
Shajapur Accident News: हाट बाजार में खुला चैंबर बना मौत का जाल, बाइक सवार और राहगीर गिरे, हादसे का लाइव वीडियो वायरल

Shajapur Accident News, Haat Bazaar mishap, open drain accident, manhole accident
- हाट बाजार का खुला चैंबर बना हादसे का कारण,
- दो बाइक सवार और एक पैदल राहगीर गिरा,
- एक गंभीर घायल,
शाजापुर/आफताब अली: Shajapur Accident News: शहर के मध्य महुपुरा हाट बाजार में नगर पालिका की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। हाट बाजार में नाले पर बनाए गए चैंबर को बारिश के दौरान खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया। इस गड्ढे में दो दोपहिया वाहन चालक और एक पैदल व्यक्ति गिर गए, जिससे दो पहिया वाहन चालकों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
Read More : मड़ई मस्जिद विवाद पर बवाल! प्रशासन के आश्वासन के बाद विहिप-बजरंग दल ने आंदोलन किया स्थगित
Shajapur Accident News: बालू गुर्जर नामक व्यक्ति इंदौर फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का कार्य करते हैं। वह कलेक्शन करने के बाद पैसा जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी नाले के चैंबर में जा गिरी। एक अन्य स्कूटी चालक भी उसी गड्ढे में जा गिरा जिसे लोगों ने सुरक्षित निकाला। एक पैदल व्यक्ति भी इसी गड्ढे में जा गिरा, लेकिन वह बच गया। नगर पालिका की लापरवाही हाट बाजार में बीच रास्ते में चैंबर होना और वह भी खुला होना नगर पालिका की लापरवाही को उजागर करता है।
Shajapur Accident News: अगर नगर पालिका जल्द नहीं जागी तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं। हादसे से यह साफ होता है कि नगर पालिका को शहर की सुरक्षा और रखरखाव पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा ऐसे हादसे आम हो सकते हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हादसे की मुख्य वजह नगर पालिका की लापरवाही थी, जहां बारिश के दौरान नाले के खुले चैंबर को बिना किसी चेतावनी या सुरक्षा के खुला छोड़ दिया गया था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shajapur Accident News: Open chamber took the life of bike rider, live video of the accident goes viral
शाजापुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm