Shajapur Crime News: गल्ला व्यापारी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Shajapur Crime News: गल्ला व्यापारी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Shajapur Crime News, Shajapur suicide case, galla trader suicide, Jitendra Rathore death, Raja Rathore suicide,
- गल्ला व्यापारी की संदिग्ध मौत,
- दुकान में फांसी के फंदे पर झूला शव,
- पुलिस जांच में जुटी
शाजापुर: Shajapur Crime News: जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जितेंद्र राठौर उर्फ राजा राठौर के रूप में हुई है जो लोंदिया रोड पर गल्ला खरीदने की दुकान संचालित करते थे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Shajapur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मृतक के भाई भूपेंद्र राठौर ने लालघाटी थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसके भाई जितेंद्र का शव दुकान में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read More : ये है जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की असली वजह? भरे सदन में जेपी नड्डा ने कही थे ये बात, सामने आया वीडियो
Shajapur Crime News: लालघाटी थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यापारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shajapur Crime News: Grain merchant committed suicide by hanging himself in the shop
शाजापुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm