Mid-day meal on paper: अख़बार पर मिड-डे-मील, सुर्ख़ियों में बदइंतज़ामी!.. राहुल गांधी ने शेयर की ऐसी तस्वीर जिसे देखकर टूट जायेगा आपका भी दिल..
Mid-day meal on paper Viral Video: राहुल गांधी ने आगे लिखा, ’20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई – इनका ‘विकास’ बस …

Mid-day meal on paper Viral Video (1)
- राहुल गांधी ने उठाए सवाल
- बच्चों को अखबार पर खाना
- मिड-डे मील योजना पर विवाद
Mid-day meal on paper Viral Video: श्योपुर: मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों के पोषण और सम्मान के लिए सरकारी योजनाएं संचालित है, लेकिन बच्चों तक क्या वाकई इन योजनाओं का फायदा पहुँच पा रहा है? यह सवाल कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के 'एक्स' पर ट्वीट किये गये वीडियो की वजह से उठ रहे है। यह वीडियो एमपी के श्योपुर जिले के विजयपुर ब्लॉक के हुल्लपुर के एक सरकारी स्कूल का है।
क्या है राहुल गांधी का यह ट्वीट?
कांग्रेस नेता ने अपने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं। और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है। ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।'
राहुल गांधी ने आगे लिखा, '20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई - इनका 'विकास' बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो 'व्यवस्था' है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।'
आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं।
और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है।
ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली… pic.twitter.com/ShQ2YttnIs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2025
कलेक्टर ने की कार्रवाई
Mid-day meal on paper Viral Video: वही इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए। प्राथमिक जांच में यह पुष्टि हुई कि मध्यान्ह भोजन वितरण में भारी लापरवाही की गई थी।
इस पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया। भोजन वितरण की जिम्मेदारी संभालने वाले संतोषी स्व सहायता समूह का ठेका भी निरस्त कर दिया गया। सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि बच्चों को साफ-सुथरे बर्तनों में ही भोजन परोसा जाए।

आज पचमढ़ी में राहुल गांधी
Mid-day meal on paper Viral Video: कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी दोपहर 2:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी जाएंगे। दोपहर 3:35 पर वह मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे।
पचमढ़ी में राहुल गांधी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग कैंप में करीब 3 घंटे शामिल रहेंगे। इसके बाद रात 8 बजे जिला अध्यक्ष एवं उनके परिवार के साथ डिनर करेंगे। रात्रि विश्राम पचमढ़ी के रवि शंकर भवन में करेंगे। कल सुबह 11 बजे राहुल गांधी बिहार के लिए रवाना होंगे।
फिर साधा PM मोदी पर निशाना
Mid-day meal on paper Viral Video: इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा और दावा किया कि मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं और ‘जेनरेशन जेड’ को स्पष्ट रूप से दिखाएगी कि भाजपा कैसे चुनाव ‘चोरी’ करती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही किया है।
भाजपा ने ‘ वोट चोरी’ के आरोप को ‘झूठा और निराधार’ बताते हुए खारिज किया है और कांग्रेस नेता पर अपनी विफलताओं को छिपाने और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ‘वोट चोरी’ का पर्दाफाश करने का सिलसिला जारी है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘हमारे पास बहुत सारी सामग्री है। हम इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे। हम भारत की ‘जनरेशन जेड’ यानी युवाओं को साफ़ तौर पर दिखा देंगे कि नरेन्द्र मोदी चुनाव चुराकर प्रधानमंत्री बने हैं और भाजपा चुनाव चुराती है। हम यह साफ़ तौर पर बता देंगे, इसमें कोई शक नहीं रहेगा।’ उन्होंने बुधवार के अपने संवाददाता सम्मेलन का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘मैंने यह दिखाया कि हरियाणा चुनाव कोई चुनाव नहीं था और बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है।’
इन्हें भी पढ़ें:
- राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
- ‘किरायेदार हैं अपनी जाती मकान थोड़ी है’.. अपनी विदाई में जस्टिस श्रीधरन ने पढ़ा राहत इंदौरी का ये शेर
- सामने से आ रही ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में CAF जवान की मौत, भाई के साथ शोक कार्यक्रम से लौट रहा था वापस
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वीडियो में स्कूली बच्चों को अखबार पर मिड-डे मील परोसा गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rahul Gandhi Slams MP Government Over Viral Video Showing Mid-Day Meal Served on Newspapers
श्योपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm