Asha Kinnar Murder Case: गुरु करती थी मारपीट, शिष्या ने आशा किन्नर की गला दबाकर की हत्या, थाने में रोते हुए कबूल किया जुर्म
गुरु करती थी मारपीट, शिष्या ने आशा किन्नर की गला दबाकर की हत्या…Asha Kinnar Murder Case: Guru used to beat her, disciple killed Asha Kinnar

Asha Kinnar Murder Case | Image Source | IBC24
- करैरा में किन्नर समाज की मुखिया आशा किन्नर की हत्या,
- शिष्या नैना किन्नर ने किया जुर्म कबूल,
- शिष्या ने गला दबाकर की हत्या,
शिवपुरी: Asha Kinnar Murder Case: शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में बुधवार सुबह किन्नर समाज में उस समय सनसनी फैल गई, जब समाज की मुखिया आशा किन्नर का शव संदिग्ध हालत में उनके निवास पर मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आशा किन्नर की गला दबाकर हत्या की गई है।
Asha Kinnar Murder Case: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच, दतिया जिले के बड़ौनी से करैरा पहुंचीं रूबी किन्नर ने आशा की हत्या का आरोप नैना और आंचल किन्नर पर लगाया। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ जब नैना किन्नर ने थाने में अपना जुर्म कबूल कर लिया। नैना ने बताया कि उसकी गुरु आशा किन्नर अक्सर उसके साथ मारपीट किया करती थीं। इसको लेकर उसने पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Asha Kinnar Murder Case: नैना ने बताया कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अकेले ही आशा किन्नर की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि इस वारदात को उसने अकेले ही अंजाम दिया आंचल का इसमें कोई हाथ नहीं है। इस घटनाक्रम के बाद करैरा थाना परिसर में आसपास के कई गांवों से किन्नर समाज के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नैना किन्नर के अनुसार, आशा किन्नर द्वारा बार-बार की गई मारपीट और मानसिक प्रताड़ना ही हत्या की मुख्य वजह थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Asha Kinnar Murder Case: Guru used to beat her, disciple killed Asha Kinnar
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am