AD · 728×90Advertisement

BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: ‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: ‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: 'महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास...' भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा / Image: AI Generated

BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: 'महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास...' भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar
Published: 21 Aug 2026 | 3:17 pmModified: 21 Aug 2026 | 3:17 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रीतम लोधी का बयान वायरल
  2. वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में
  3. पन्नालाल शाक्य के बाद नया विवाद
शिवपुरी: BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में है। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ विधायक पन्नालाल शाक्य का एक बयान सियासी गलियारे में जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। पन्नलाल शाक्य का मामला शांत हुआ नहीं था कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने ऐसी बात कह दी है कि फिर से हड़कंप मच गया है। विधायक प्रीतम लोधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रीतम लोधी ने महिलाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल

BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: दरअसल जिले के खनियांधाना में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में 20 अगस्त को खनियांधाना में सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रीतम लोधी ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि हड़कंप मच गया है। विधायक ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा महिलाओं को उनके आसपास भेजकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं और उनके कुछ बोलने का इंतजार करते हैं, ताकि बाद में उन्हें फंसाया जा सके।

महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास

सभा के दौरान विधायक ने यह भी दावा किया कि एक महिला ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके आसपास महिलाओं को पहुंचाया जाता है। उनके अनुसार, कुछ महिलाओं को यह कहकर भेजा जाता है कि जाकर विधायक से बातचीत करें या उन्हें पटाने की कोशिश करें। प्रीतम लोधी ने कथित तौर पर कहा कि ऐसी महिलाओं के बारे में उन्हें पहले से जानकारी हो जाती है और उन्हें लगता है कि यह महिलाएं “शातिर दिमाग” की हैं। विधायक के इस कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पन्नालाल शाक्य का बयान भी हुआ था वायरल

बता दें कि विधायक पन्ना लाल शाक्य ने गुना की नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय ‘बलराम महोत्सव’ के दौरान सार्वजनिक मंच से सम्बोधित करते हुए सीता माता को लेकर विवादित बयान दिया था। विधायक शाक्य ने महाकाव्य रामायण का उदाहरण देते हुए माता सीता के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पन्नालाल शाक्य ने माता सीता को ‘मौत का सामान’ कह डाला, जिसके बाद न केवल कार्यक्रम में मौजूद लोग हैरान रह गए, बल्कि मंच पर ही मौजूद भाजपा की महिला विधायक प्रियंका पेंची (चांचौड़ा विधायक) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें बीच में ही टोक दिया था।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने दावा किया कि कुछ लोग महिलाओं को उनके आसपास भेजकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP MLA Pritam Lodhi Viral Statement: Someone Sent ladies in my house

शहर की खबरें
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm