Poonam Gupta CRPF Wedding Video: राष्ट्रपति भवन में दुल्हन बनी प्रदेश की बेटी पूनम गुप्ता, पूरे रीति रिवाज के साथ लिए सात फेरे, जानिए कौन हैं पति
Poonam Gupta CRPF Wedding Video: राष्ट्रपति भवन में दुल्हन बनी प्रदेश की बेटी पूनम गुप्ता, पूरे रीति रिवाज के साथ लिए सात फेरे, जानिए कौन हैं पति

Poonam Gupta CRPF Wedding Video: राष्ट्रपति भवन में दुल्हन बनी प्रदेश की बेटी पूनम गुप्ता / Image Source: Screengrab
- पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हुई
- पूनम गुप्ता सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट हैं
- शादी के आयोजन में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे
शिवपुरी: Poonam Gupta CRPF Wedding Video इन दिनों मध्यप्रदेश की जांबाज बेटी पूनम गुप्ता की चर्चा पूरे देश में हो रही है। और चचा हो भी क्यों न? पूनम की शादी राष्ट्रपति भवन में जो हुई है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि पूनम की शादी राष्ट्रपति भवन में क्यों हुई? तो चलिए आपको बताते हैं कि पूनम की शादी राष्ट्रपति भवन में क्यों हुई?
Poonam Gupta CRPF Wedding Video दरअसल मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रहने वाली पूनम गुप्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात हैं। पूनम सीआरपीएफ की जवान है जो महिला असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं। बताया जाता है कि पूनम के काम से राष्ट्रपति महोदया बेहद खुश हैं, जिसके चलते उन्होंने पूनम की शादी राष्ट्रपति भवन में आयोजित करने का फैसला लिया।
पूनम की शादी के लिए भवन परिसर में मौजूद मदर टेरेसा क्राउन परिसर को व्यापक रूप से सजाया गया था। राष्ट्रपति भवन में हुई इस अनोखी शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। इस आयोजन में गिने-चुने मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था और शादी को लेकर सुरक्षा के लिहाज से खास सतर्कता बरती गई थी।
शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता का विवाह जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह शादी अवनीश कुमार और पूनम दोनों के लिए बेहद खास है और देश में चर्चा का विषय भी है।
शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता के पिता नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं। असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से बीएड की परीक्षा भी पास की। वे जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर की पूर्व छात्रा रही हैं।
▶️ #CRPF अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं
▶️सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हो गई है। यह ऐतिहासिक शादी 12 फरवरी की रात हुई है। पूनम गुप्ता अभी राष्ट्रपति की पीएसओ हैं, राष्ट्रपति की विशेष अनुमति से उनकी… pic.twitter.com/ZDUk4Q5Kgk
— IBC24 News (@IBC24News) February 14, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में उनके उत्कृष्ट कार्य और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त सम्मान के कारण हुई।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Poonam Gupta CRPF Wedding Video: Poonam Gupta Marry with Avnish Kumar in President House
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm