Shivpuri News : भैंसा ने रोक दी ट्रैफिक! सड़क पर अचानक हुआ बेकाबू, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सोमवार को पंजाब से आया एक भैंसा अचानक हिंसक हो गया और चार किलोमीटर तक सड़कों पर दौड़ता रहा। इस दौरान उसने कई बाइक सवारों को …
Shivpuri News
- पंजाब से आया भैंसा शिवपुरी में हुआ बेकाबू, 4 किमी तक दौड़ा।
- रास्ते में कई बाइक सवारों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप।
- पशुपालन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद भैंसे को काबू किया।
शिवपुरी: शिवपुरी शहर में सोमवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। पंजाब के करनाल से आया एक भैंसा अचानक हिंसक हो गया और करीब चार किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर दौड़ता रहा। इस दौरान उसने कई बाइक सवारों को टक्कर भी मार दी जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भैंसे को काबू में किया।
Shivpuri News जानकारी के अनुसार भैंसा माधव चौक से दौड़ता हुआ पुराने प्राइवेट बस स्टैंड तक पहुंचा। रास्ते में उसने कई बाइक सवारों को टक्कर मारकर हड़कंप मचा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दी। टीम ने पहुंच कर भैंसे को सुरक्षित ढंग से काबू में किया।
Shivpuri News पशुपालन विभाग के उप संचालक एल.पी. शर्मा ने बताया कि यह भैंसा सरकार की योजना के तहत ग्रामीणों को देने के लिए पंजाब के करनाल से भोपाल के ठेकेदार द्वारा भेजा गया था। जब भैंसे को जिला मुख्यालय के पशु चिकित्सालय पर वाहन से उतारा गया, तभी वह उत्तेजित होकर भाग निकला। शर्मा ने कहा कि लंबे सफर की थकान और नए वातावरण के कारण भैंसा परेशान हो गया था।
यह भी पढ़ें:-
- दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत की पुष्टि, कई लोग घायल, NSG-NIA की टीमें रवाना
- दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका! कार में जोरदार विस्फोट, कई लोगों के घायल होने की खबर, देखें वीडियो
- सरकारी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! क्लास में कुर्सी पर किया पेशाब, फिर बच्चों के सामने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: घटना शिवपुरी शहर में माधव चौक से पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के बीच हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Shivpuri Chaos: Bull from Punjab Runs Wild on City Streets, Injures Bikers Before Being Captured
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm