BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BJP MP Rajesh Mishra on Leela Sahu Video: ‘डिलीवरी की डेट बताओ…हम उठवा लेंगे’ भाजपा सांसद ने गर्भवती महिला को दी नसीहत, क्या रोड बनवाना सांसद के बस की बात नहीं?

BJP MP Rajesh Mishra on Leela Sahu Video: ‘डिलीवरी की डेट बताओ…हम उठवा लेंगे’ भाजपा सांसद ने गर्भवती महिला को दी नसीहत, क्या रोड बनवाना सांसद के बस की बात …

BJP MP Rajesh Mishra on Leela Sahu Video: 'डिलीवरी की डेट बताओ...हम उठवा लेंगे' भाजपा सांसद ने गर्भवती महिला को दी नसीहत / Image Source: IBC24

BJP MP Rajesh Mishra on Leela Sahu Video: 'डिलीवरी की डेट बताओ...हम उठवा लेंगे' भाजपा सांसद ने गर्भवती महिला को दी नसीहत / Image Source: IBC24

Deepak Dilliwar
Published: 12 Jul 2025 | 9:36 amModified: 12 Jul 2025 | 9:36 am
HIGHLIGHTS
  1. लीला साहू का सड़क निर्माण को लेकर वीडियो फिर हुआ वायरल
  2. “डिलीवरी की तारीख बताएं, एक हफ्ता पहले अस्पताल में भर्ती करवा देंगे”
  3. अगर आपमें हिम्मत नहीं थी, तो नितिन गडकरी या नरेंद्र मोदी से मिलती

सीधी: BJP MP Rajesh Mishra on Leela Sahu Video खराब सड़क को लेकर जिले की लीला साहू ने वीडियो बनाया था, जिसने शासन-प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। लीला साहू ने इस वीडियो में उसने अपने गांव तक सड़क बनवाने की मांग की थी। उसे आश्वासन दिया गया था कि सड़क जल्दी बन जाएगी। लेकिन, समय बीत गया, लेकिन सड़क नहीं बनी, जिसके बाद एक साल बाद लीला साहू फिर सक्रिय हो गई लीला ने एक और वीडियो बनाया।

Read More: Today live News and Updates 12th July 2025: अहमदाबाद प्लेन हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट आई सामने.. 241 यात्री समेत करीब 274 लोगों ने गंवाई थी जान

BJP MP Rajesh Mishra on Leela Sahu Video वहीं, लीला साहू का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो गर्भवती महिला के साथ अपनी व्यथा सुना रही है। लीला साहू के इस वीडियो पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा ने ऐसा बयान दे दिया है जो सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है। सांसद मिश्रा ने कहा है कि चिंता की क्या बात है। हमारे पास एंबुलेंस है, अस्पताल है, आशा कार्यकर्ता हैं, हम व्यवस्था करेंगे। डिलीवरी की एक संभावित तिथि होती है, बताएं तो हम एक हफ्ते पहले उठा लेंगे, अस्पताल में भर्ती करवा देंगे।

गौरतलब है कि बीती 3 जुलाई को लीला ने अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। लीला ने सांसद पर आरोप लगाया कि उन्होंने साल भर पहले सड़क बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी। वीडियो में लीला कहती हैं कि ''ओ सांसद जी, जब आप में हिम्मत नहीं थी इस रोड को बनवाने की तो आपने मुझसे झूठा वादा क्यों किया? आप पहले ही बता देते कि आप में हिम्मत नहीं है, तो मैं आप से बड़े नेताओं से मिलती। नितिन गडकरी से मिलती या नरेंद्र मोदी से मिलती। किसी से मिलती, अर्जी देती तो सुनवाई होती।

Read More: Tirumala Tirupati Devasthanam News: छिप-छिपकर प्रभु की आराधना करने चर्च जाता था तिरुपति मंदिर का अफसर.. खुलासा होते ही प्रबंधन ने लिया बड़ा फैसला

उन्होंने आगे कहा कि ''आपके बस का नहीं था तो आपने क्यों वादा किया? जैसे किसान ताकता रहता है कि बारिश होगी तो रोपाई करेंगे, वैसे ही मैं ताकती रह गई आप रोड स्वीकृत कराएंगे, तो रोड बनेगी। मैं सालभर ताकती ही रह गई कि सड़क स्वीकृत होगी, बनेगी। मैं आपको बता देना चाहती हूं कि मैं गर्भवती हूं, 9वां महीना चल रहा है, कुछ भी करके सड़क बनवाइए। किसी भी समय हमको जरूरत पड़ गई तो हम क्या करेंगे? एंबुलेंस यहां तक ना आ पाई तो सबके जिम्मेदार आप होगे, मैं बता दे रही हूं।''

 

https://youtu.be/iCGibfEO5Hk

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: लीला साहू ने अपने गांव की खराब सड़क का मुद्दा उठाया है और मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP MP Rajesh Mishra on Leena Sahu Video on Demand of Road

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm