Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के इस जिले में दिव्यांग को बंधक बनाकर जमकर मारपीट, इस बात को लेकर लोगों ने किया हमला, मौके पर मौजूद लोगों ने कहा…
मध्यप्रदेश के सीधी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अनाज चोरी के शक में एक दिव्यांग युवक की बेहरमी से पिटाई का वीडियो …
madhyapradesh news
- सीधी में अनाज चोरी के शक में दिव्यांग की पिटाई
- पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- मझौली बाजार की बताई जा रही घटना
Madhya Pradesh News: सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अनाज चोरी के शक में एक दिव्यांग युवक की बेहरमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना मझौली बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां कुछ लोगों ने दिव्यांग युवक को बंधक बनाकर न सिर्फ पीटा, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है।
जमीन पर बैठे दिव्यांग को जमकर पीटा
वीडियो में देखा गया कि दिव्यांग युवक जमीन पर बैठा था और कुछ लोग उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए लगातार मारपीट कर रहे हैं। युवक बार-बार सफाई देने की कोशिश करता है, लेकिन आरोपियों में से कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं दिखाई देता। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक स्थानीय दुकान में अनाज की कथित चोरी को लेकर हुआ था, जिसके बाद दुकान संचालक और उसके साथियों ने कानून को हाथ में लेते हुए युवक पर हमला कर दिया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा। मझौली थाना पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच की और युवक की पहचान की। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस का भी बयान आया सामने
जिले के कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला संवेदनशील है और आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। जिला प्रशासन ने भी घटना की जानकारी लेने के बाद पीड़ित के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Madhya Pradesh News: In this district of Madhya Pradesh, a disabled person was held hostage and beaten up
सीधी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm