Singrauli Crime News: मामूली सी बात पर हत्या..! बस चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर
Singrauli Crime News: मामूली सी बात पर हत्या..! बस चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

Singrauli Crime News/Image Credit: IBC24
- युवक और बस चालक में विवाद
- बस ने बाइक सवार को कुचला, हुई मौत
- परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
Singrauli Crime News: सिंगरौली। यात्री बैठाने को लेकर शुरू हुए विवाद में ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना सरई थाना के गोडबहरा गांव की है, जहां बस चालक ने बाइक सवार को कुचल कर उसकी जान ले ली। वहीं, बाइक में बैठे दो अन्य साथियों की भी स्थिति गंभीर है, उन्हें उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Read More: School and College Close Today: आज एक दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज.. विमान हादसा और पूर्व CM के निधन से शोक में डूबा हर कोई, दी जाएगी श्रद्धांजलि..
पूरा मामला सरई बस स्टैंड का है, जहां दुबे बस के चालक और परिचालक का ऑटो चालक छोटेलाल मिश्रा से पहले विवाद हुआ। विवाद के दौरान बस चालक अपनी बस लेकर जाने लगा, जिसका पीछा मृतक छोटेलाल ने अपने दो साथियों के साथ बाइक से किया। जब बाइक सवार द्वारा बस को गोडबहरा के पास ओवरटेक किया गया तो इस दौरान बस बाइक सवार के ऊपर चढ़ गई। वहीं, इस घटना में बाइक चालक छोटेलाल मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई तो दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
Read More: Guna News: शहर के इस इलाके में 70 लाख की बड़ी चोरी.. 1 किलो सोना-30 किलो चांदी और नगदी चट कर गए चोर, CA के सूने घर को बनाया निशाना
घटना के बाद बाइक में आग लगने से बाइक भी जल गई। बस से कुचलने की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी तत्काल शव को सड़क पर रखकर लंबा जाम लगा दिया, उनकी मांग थी कि चालक और परिचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए । साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी जाए । देर रात तक चले हंगामा के बाद मामले को शांत करा कर चालक के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर दिया गया।
Web Title: Singrauli Crime News
सिंगरौली
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am