Singrauli Viral Video: बेटा नहीं हुआ तो पत्नी को बीच बाजार पीटा, अब दूसरी शादी की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
बेटा नहीं हुआ तो पत्नी को बीच बाजार पीटा, अब दूसरी शादी की धमकी…Singrauli Viral Video: When a son was not born, he beat his wife

Singrauli Viral Video | Image Source | IBC24
- सिंगरौली-महिला सुरक्षा पर सवाल,
- पति ने बाजार में की पत्नी की पिटाई,
- अब तक नहीं मिला न्याय,
सिंगरौली: Singrauli Viral Video: सिंगरौली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो महिला सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है। जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के खैड़ार गांव में विगत माह एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की सरेआम, बीच बाजार में पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि IBC 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Singrauli Viral Video: वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता जया कुमारी मौर्या स्थानीय थाने पहुंचीं, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका। आखिरकार आज पीड़िता ने सिंगरौली एसपी ऑफिस जाकर एडिशनल एसपी अभिषेक रंजन से न्याय की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार जया मौर्या की तीन बेटियां हैं और उनके पति सतीश कुमार को बेटा चाहिए था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और आए दिन मारपीट की घटनाएं होती थीं।
Singrauli Viral Video: बेटा न होने के कारण पति सतीश ने कथित तौर पर जया को मारपीट कर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि अगर बेटा नहीं दे सकती हो तो भाग जाओ हम दूसरी शादी करेंगे। जया मौर्या का आरोप है कि पति की प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई और अब वह इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। जब इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक रंजन से औपचारिक बयान लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह वीडियो पिछले माह की घटना का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला को बीच बाजार में उसके पति द्वारा पीटे जाते हुए देखा गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Singrauli Viral Video: When a son was not born, he beat his wife in the middle of the market, now he is threatening to marry again, this viral video has created a stir
सिंगरौली
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm