लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शाम पांच बजे तक 54.83 प्रतिशत मतदान

Ads

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शाम पांच बजे तक 54.83 प्रतिशत मतदान

  •  
  • Publish Date - April 26, 2024 / 06:28 PM IST,
    Updated On - April 26, 2024 / 06:28 PM IST

भोपाल, 26 अप्रैल (भाषा) लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह सीट पर शाम पांच बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

अधिकारी ने बताया कि पांच बजे तक दमोह में 53.66 प्रतिशत, होशंगाबाद में 63.44, खजुराहो में 52.91, रीवा में 45.02, सतना में 57.18 और टीकमगढ़ में 57.19 प्रतिशत हो चुका है।

भाषा दिमो जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार