मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.28 प्रतिशत मतदान

Ads

मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 62.28 प्रतिशत मतदान

  •  
  • Publish Date - May 7, 2024 / 06:23 PM IST,
    Updated On - May 7, 2024 / 06:23 PM IST

भोपाल, सात मई (भाषा) मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 62.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जहां मंगलवार को आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नौ सीट में बैतूल में 67.97 प्रतिशत, भिंड में 50.96 प्रतिशत, भोपाल में 58.42 प्रतिशत, गुना में 68.93 प्रतिशत, ग्वालियर में 57.86 प्रतिशत, मुरैना में 55.25 प्रतिशत, राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत, सागर में 61.70 प्रतिशत और विदिशा में 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

भाषा दिमो राजकुमार

राजकुमार