भाजपा के कमलेश शाह अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विजयी हुए

भाजपा के कमलेश शाह अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विजयी हुए

भाजपा के कमलेश शाह अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विजयी हुए
Modified Date: July 13, 2024 / 05:08 pm IST
Published Date: July 13, 2024 5:08 pm IST

भोपाल, 13 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश शाह उपचुनाव के लिये शनिवार को हुये मतगणना के कई चक्रों में कांग्रेस से पिछड़ने के बावजूद राज्य के अमरवाड़ा (एसटी) सीट से विजयी हुये हैं। निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाह ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धीरन शाह इनवती को 3252 मतों के अंतर से हराया।

अधिकारी ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार को 83,036 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 79784 वोट मिले।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के देवरामन भलावी 28,638 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। तीन बार के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस साल 29 मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

हालांकि, भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में अमरवाड़ा से अपना उम्मीदवार बनाया। छिंदवाड़ा जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर उपचुनाव सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण था, क्योंकि छिंदवाड़ा को हाल तक वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ माना जाता था।

भाषा दिमो रंजन

रंजन


लेखक के बारे में