Child Abuse Viral Video: दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो, नवजात मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, आप भी देखें

Ads

Child Abuse Viral Video: दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो, मासूम बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, आप भी देखें

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 08:40 AM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 08:42 AM IST

Child Abuse Viral Video: दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो, मासूम बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, आप भी देखें /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • मासूम बच्चे के साथ हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • आरोपी महिला पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स
  • बच्चे का पैर टूटने का दावा वायरल, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है

Child Abuse Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका का रोमांस करते वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेरहम महिला मासूम बच्चे का बेरहमी से पैर तोड़ती दिख रही है।

वीडियो (Child Abuse Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला एक मासूम बच्चे को गंभीर चोट पहुंचाती नजर आ रही है। इस भयानक दरिंदगी को देख इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, जनता आरोपी महिला के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल की मांग कर रही है। दावों के अनुसार, आरोपी महिला बच्चे की चाची बताई जा रही है। आरोप है कि पारिवारिक नाराजगी के दौरान उसने बच्चे के साथ ये व्यवहार किया, रिपोर्ट्स के अनुसार महिला आती है मासूम बच्चे का पैर मोड़ देती है कई वीडियो में दावा किया जा रहा है की बच्चे का पैर टूट जाता है।

 

स्कूल के रूम में अश्लील हरकत कर रहे थे शिक्षक-शिक्षिका.. देखें वीडियो

इधर कन्नौज के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो के बाद की गई है। (Govt Teachers Objectional Viral Video Kannauj) वीडियो में दोनों शिक्षक स्कूल के क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहा है।

जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि मामला सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव स्थित कंपोजिट प्राइमरी स्कूल का है। वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे। जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई थी। बीएसए के अनुसार, जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में शिक्षकों का व्यवहार उनके पद के अनुरूप नहीं दिखता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऐसी गतिविधियों का विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसके आधार पर दोनों शिक्षकों को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

 

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में एक महिला एक छोटे बच्चे के साथ हिंसक व्यवहार करती दिखाई दे रही है।

क्या बच्चे का पैर सचमुच टूट गया था?

सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आरोपी महिला कौन बताई जा रही है?

वायरल दावों के अनुसार, महिला बच्चे की चाची बताई जा रही है। इसकी भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

क्या पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी किया है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

ऐसे वायरल वीडियो पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

किसी भी वायरल वीडियो या दावे पर विश्वास करने से पहले पुलिस, प्रशासन या विश्वसनीय समाचार स्रोतों से पुष्टि का इंतजार करना चाहिए।