Child Abuse Viral Video: दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो, नवजात मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, आप भी देखें
Child Abuse Viral Video: दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो, मासूम बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, आप भी देखें
Child Abuse Viral Video: दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो, मासूम बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी देख फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, आप भी देखें /image: Social Media
- मासूम बच्चे के साथ हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
- आरोपी महिला पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स
- बच्चे का पैर टूटने का दावा वायरल, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है
Child Abuse Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज के एक स्कूल में शिक्षक और शिक्षिका का रोमांस करते वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेरहम महिला मासूम बच्चे का बेरहमी से पैर तोड़ती दिख रही है।
वीडियो (Child Abuse Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला एक मासूम बच्चे को गंभीर चोट पहुंचाती नजर आ रही है। इस भयानक दरिंदगी को देख इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, जनता आरोपी महिला के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई और जेल की मांग कर रही है। दावों के अनुसार, आरोपी महिला बच्चे की चाची बताई जा रही है। आरोप है कि पारिवारिक नाराजगी के दौरान उसने बच्चे के साथ ये व्यवहार किया, रिपोर्ट्स के अनुसार महिला आती है मासूम बच्चे का पैर मोड़ देती है कई वीडियो में दावा किया जा रहा है की बच्चे का पैर टूट जाता है।
ममता शर्मसार! मासूम बच्चे का पैर तोड़ने का वीडियो वायरल, आक्रोश में लोग!
सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक वीडियो वायरल है, जिसमें एक बेरहम महिला मासूम बच्चे का बेरहमी से पैर तोड़ती दिख रही है !!
इस भयानक दरिंदगी को देख इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट… pic.twitter.com/M1cQr5Gpq9
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) July 15, 2026
स्कूल के रूम में अश्लील हरकत कर रहे थे शिक्षक-शिक्षिका.. देखें वीडियो
इधर कन्नौज के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो के बाद की गई है। (Govt Teachers Objectional Viral Video Kannauj) वीडियो में दोनों शिक्षक स्कूल के क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहा है।
जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि मामला सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव स्थित कंपोजिट प्राइमरी स्कूल का है। वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे। जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई थी। बीएसए के अनुसार, जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में शिक्षकों का व्यवहार उनके पद के अनुरूप नहीं दिखता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऐसी गतिविधियों का विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसके आधार पर दोनों शिक्षकों को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें
- Puri Jagannath Rath Yatra 2026: आज धूमधाम से निकलेगी पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा, जानें समय, तीनों रथों की खासियत और इतिहास
- CG Me Aaj kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों होगी भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल

Facebook


