कांग्रेस ने मप्र की 12 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, दिग्विजय राजगढ़ से प्रत्याशी होंगे

Modified Date: March 24, 2024 / 12:55 am IST
Published Date: March 24, 2024 12:55 am IST

भोपाल, 23 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 12 लोकसभा सीट के वास्ते शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की तथा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को उनके गृहक्षेत्र राजगढ़ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रतलाम से चुनाव मैदान में उतारा।

इसी के साथ पार्टी राज्य की 29 लोकसभा सीट में से 22 पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

दिग्विजय सिंह 1993 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले 1984 और 1991 में राजगढ़ से सांसद चुने गए थे। सिंह का गृहनगर राघोगढ़ इसी लोकसभा सीट का हिस्सा है। उनका मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से होगा जो 2014 और 2019 में इस सीट से विजयी हुए थे।

कांग्रेस ने अभी खंडवा, विदिशा, दमोह, गुना, ग्वालियर और मुरैना लोकसभा सीट के वास्ते उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन के तहत खजुराहो सीट उसे लड़ने के लिए दे दी है।

भाषा राजकुमार सिम्मी

सिम्मी

राजकुमार

लेखक के बारे में