भोपाल के लकड़ी बाजार में लगी आग; कोई हताहत नहीं

Ads

भोपाल के लकड़ी बाजार में लगी आग; कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - April 22, 2024 / 12:50 AM IST,
    Updated On - April 22, 2024 / 12:50 AM IST

भोपाल, 21 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक लकड़ी बाजार में रविवार रात आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुराने शहर के चोला इलाके में रात करीब आठ बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

भोपाल नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर नील ने रात करीब 11:55 बजे घटनास्थल से ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”आग अब बुझ गई है।”

उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए “30 वॉटर बाउजर” को तैनात किया गया।

नील ने कहा कि वह आग लगने के कारण पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता आग बुझाना थी।’

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश