मप्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए
मप्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए
भोपाल, 23 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला शनिवार को रतलाम में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद वह भाजपा में शामिल हुए।
चावला ने 2018 में आलोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। चावला का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा में स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता प्रमोद गुगलिया भी भाजपा में शामिल हुए।
यादव 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों के तहत रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों का दौरा कर रहे हैं।
भाजपा ने रतलाम लोकसभा क्षेत्र से अनीता नागर सिंह चौहान को मैदान में उतारा है।
भाषा दिमो दिलीप
दिलीप

Facebook


