मध्य प्रदेश सरकार ‘वीवीआईपी’ के लिए नया विमान खरीदेगी

मध्य प्रदेश सरकार ‘वीवीआईपी’ के लिए नया विमान खरीदेगी

मध्य प्रदेश सरकार ‘वीवीआईपी’ के लिए नया विमान खरीदेगी
Modified Date: July 10, 2024 / 11:01 pm IST
Published Date: July 10, 2024 11:01 pm IST

भोपाल, 10 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश कैबिनेट ने अति विशिष्ट व्यक्तियों ( वीवीआईपी) को लाने-ले जाने के लिए एक नया विमान खरीदने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में ‘चैलेंजर 3500 जेट’ विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इससे पहले राज्य के पास ‘बी-200जीटी वीटी एमपीक्यू’ विमान था लेकिन मई 2021 में ग्वालियर हवाई अड्डे पर वह क्षतिग्रस्त हो गया था।

अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने केंद्र के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत 23.87 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राज्य विधानसभा को कागज रहित (पेपरलेस) बनाने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) को लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

भाषा

योगेश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में