Reels Play Bonus: Instagram ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, अब बस ये काम करके कमा सकते हैं लाखों रुपए

Ads

Reels Play Bonus:  कंपनी ने भारत में भी Reels Play Bonus को लॉन्च कर दिया है। इससे यूजर्स को 5000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) तक का बोनस दिया

  •  
  • Publish Date - October 17, 2022 / 02:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

Good news for Instagram users, the company launched the Quiet Mode feature

नई दिल्ली : Reels Play Bonus: सोशल मीडिया एप Instagram में लोग अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं, साथ ही यूजर्स इस एप पर शॉर्ट वीडियो भी शेयर करते हैं। वहीं Instagram ने अपने यूजर्स को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी Instagram रील्स क्रिएटर्स के एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए नया प्लान लेकर आई है।

यह भी पढ़ें : Vaishali Takkar: 20 को होनी थी शादी… 4 दिन पहले ही मौत को क्यों लगा लिया गले? सुसाइड नोट ने खोला सबसे बड़ा राज

Instagram ने भारत में लॉन्च किया Reels Play Bonus

Reels Play Bonus:  कंपनी ने भारत में भी Reels Play Bonus को लॉन्च कर दिया है। इससे यूजर्स को 5000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) तक का बोनस दिया जाएगा। पहले इस प्रोग्राम को अमेरिका में पेश किया गया था। अब इसको भारतीय क्रिएटर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है। यानी अब Instagram क्रिएटर्स के पास ब्रांड स्पांसरशिप और एफिलेट प्रोग्राम के अलावा कंपनी से सीधे पैसे कमाने का भी ऑप्शन मिल गया है। Reels Play Bonus का फायदा वैसे क्रिएटर्स को मिलेगा जिनकी रील्स एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड के दौरान अच्छा परफॉर्म करेगी।

यह भी पढ़ें : धान खरीदी पर सियासत! भाजपा बोली केंद्र दे रही 21 हजार करोड़, कांग्रेस ने किया पलटवार

Instagram यूजर्स को मिलेगा 1 महीने तक का समय

Reels Play Bonus:  Reels Play Bonus के जरिए Instagram यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाने के लिए प्रोत्साहन दे रहा है। Reels का मुकाबला सीधे तौर पर टिकटॉक से है। इसको बढ़ावा देने के लिए कंपनी तरह-तरह के फीचर्स इसमें ऐड कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रील बनाने के बाद बोनस उसके नंबर ऑफ प्ले पर डिपेंड करेगा। इसमें 165M तक प्ले को काउंट किया जाएगा। बोनस के लिए 150 रील्स तक को काउंट किया जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद यूजर के पास मैक्सिमम बोनस के लिए 1 महीने तक का समय मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Drishyam 2 का धांसू Trailer Out, अक्षय से टक्कर लेंगे अजय… 

Reels Play Bonus:  बोनस को 11 नवंबर 2022 से पहले एक्टिवेट किया जा सकता है। इसको लेकर यूट्यूब टेक क्रिएटर उत्सव ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। एलिजिबल क्रिएटर्स रील्स से तब पैसे कमा सकते हैं जब उनकी रील्स को पिछले 30 दिन में 1000 व्यूज मिले हो। यानी रील क्रिएटर्स के पास अभी बोनस पैसे कमाने का बढ़िया चांस है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें