मप्र के गांव में दो गुटों में संघर्ष, दो की मौत, 11 घायल

Ads

मप्र के गांव में दो गुटों में संघर्ष, दो की मौत, 11 घायल

  •  
  • Publish Date - May 11, 2024 / 10:04 PM IST,
    Updated On - May 11, 2024 / 10:04 PM IST

भोपाल, 11 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में शनिवार को सरकारी जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह नजीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भसोरा गांव में हुयी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई और उन्होंने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान जसवंत गुर्जर और रंगलाल गुर्जर के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ग्यारह अन्य को चोटें आईं।

अधिकारी ने कहा कि दोनों समूह उस जमीन को लेकर लड़ रहे थे जिस पर सरकार ने एक साइलो (अन्न का गोदाम) स्थापित किया था। जमीन हाल ही में खाली हुई और दोनों समूहों की इस पर नजर थी।

उन्होंने कहा, मामले में जांच चल रही है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा दिमो

रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार