सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
सोनभद्र (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) सोनभद्र जिले के एक गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना के बाद शनिवार को तनाव फैल गया और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव के टोला ओवरी में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह और चोपन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव निवासी राजेंद्र यादव (45) ने शनिवार तड़के करीब तीन बजे प्रतिमा को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया।
मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि राजेंद्र यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह प्रतिदिन प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर पूजा करता था।
उन्होंने कहा, ‘‘वह शनिवार को भी पूजा करने के लिए वहां गया था और इसी दौरान उसने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।’’
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी को आवश्यक पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि नयी प्रतिमा स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है।
मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
भाषा सं जफर नेत्रपाल खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
SONBHADRA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm