AD · 728×90Advertisement

सोनभद्र में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सोनभद्र में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सोनभद्र में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 7:27 pmModified: 30 Sept 2026 | 7:27 pm

सोनभद्र (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) सोनभद्र जिले में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान 56 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिये वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

मृतका रुक्मिणी के पति श्रीनिवास ने बताया कि उनकी पत्नी को पथरी की शिकायत थी और ऑपरेशन के लिए सोमवार को उरमौरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब 11 बजे रुक्मिणी को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया और करीब एक घंटे बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को बुलाकर बताया कि मरीज की हालत गंभीर हो गई है और उसे तत्काल वाराणसी के अस्पताल ले जाना जरूरी है।

श्रीनिवास के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में अपनी एंबुलेंस से रुक्मिणी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि वाराणसी के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रुक्मिणी को मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार देर रात शव लेकर सोनभद्र लौटे श्रीनिवास ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्र व्यवहार किया।

परिजनों ने घटना की सूचना जिलाधिकारी को भी दी और मामले में न्याय की मांग की।

घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं सलीम शफीक

शफीक

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सोनभद्र में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

People also search for:DeathHospitalupUP Hospital Death
शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm