मैच के दौरान चोटिल हुए 19 साल के रग्बी खिलाड़ी की मौत

मैच के दौरान चोटिल हुए 19 साल के रग्बी खिलाड़ी की मौत

मैच के दौरान चोटिल हुए 19 साल के रग्बी खिलाड़ी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: September 11, 2020 10:39 am IST

न्यूकैसल। सिडनी के उत्तर में न्यूकैसल में एक क्लब की सीनियर टीम के लिए पदार्पण मैच में 19 साल के रग्बी खिलाड़ी जोएल डार्क की सिर में चोट लगने के पांच दिन बाद अस्पताल में मौत हो गयी।

पढ़ें- फिल्म में रोल देने के लिए साजिद खान ने कहा था कपड़े उतारने, इस मॉडल ने डायरेक…

डार्क रविवार को गंभीर रूप से चोटिल हुए थे जिसके बाद न्यूकैसल के जॉन हंटर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी सर्जरी भी की गयी लेकिन चिकित्सक इस खिलाड़ी को बचाने में नाकाम रहे।

पढ़ें- रिया चक्रवर्ती, शौविक और 4 अन्य की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

वह ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बोयड कोर्डनर के चचेरे भाई थे। राज्य में खेल का संचालन करने वाली न्यू साउथ वेल्स रग्बी लीग ने शुक्रवार को एक बयान में डार्क की मौत की पुष्टि की। डार्क और उनके परिवार के सम्मान में न्यूकैसल ने इस सप्ताहांत के मुकाबलों को स्थगित कर दिया है।

 


लेखक के बारे में