25 हजार डॉलर में नीलाम हुआ 2011 विश्व कप विजेता टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला, सनराइजर्स की जर्सी के लिये लगी 30,000 डॉलर की बोली

नीलामी में 25 हजार डॉलर में बिका 2011 विश्व कप विजेता टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला

25 हजार डॉलर में नीलाम हुआ 2011 विश्व कप विजेता टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला, सनराइजर्स की जर्सी के लिये लगी 30,000 डॉलर की बोली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 25, 2021 1:51 pm IST

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) भारत की 2011 की विश्व कप विजेता टीम के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला दुबई में नीलामी में 25,000 डॉलर में बिका जबकि डेविड वार्नर की 2016 की आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी के लिये 30,000 डॉलर की बोली लगायी गयी।

क्रिकफ्लिक्स द्वारा आयोजित इस नीलामी में जहां वार्नर की जर्सी के लिये सबसे बड़ी बोली लगायी गयी तो महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के हस्ताक्षर वाले बल्ले के डिजीटल अधिकारों में भी लोगों ने दिलचस्पी दिखायी। धोनी ने अगुवाई में भारत ने 2011 में 28 वर्ष बाद वनडे विश्व कप जीता था।

read more: महिला के गले में ‘पट्टा’ डालकर शख्स ने फ्लाइट के अंदर घुमाया! वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 200वें टेस्ट मैच के संग्रह का डिजीटल अधिकार मुंबई के रहने वाले अमल खान ने 40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 30,01,410 रुपये) में हासिल किये।

इस संग्रह में हस्ताक्षर वाली मैच जर्सी, विशेष स्मारक कवर और हस्ताक्षर वाला मैच टिकट आदि शामिल थे।

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के लिये लता मंगेशकर के संगीत कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग को 21,000 डॉलर (15,75,740 रुपये) में खरीदा गया, जबकि बालासाहेब ठाकरे के कार्टून और 1952 में भारत के पहले पाकिस्तान दौरे के ऑटोग्राफ को 15,000 डॉलर (11,25,528 रुपये) में नीलाम किया गया।

read more: पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बीच बाड़बंदी विवाद सुलझा : अधिकारी

भारत के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू के संग्रह, जिनमें उनकी मूल बैंक पास बुक और पासपोर्ट शामिल थे, के डिजीटल अधिकार क्रमशः 7500 डॉलर (5,62,725 रुपये) और 980 डॉलर (73,529 रुपये) में बेचे गये।

भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की विश्व कप 2017 के सेमीफाइनल में पहनी गयी जर्सी की कीमत 10,000 डॉलर (7,50,300 रुपये) लगायी गयी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com