दूसरा वनडे : तिलक के 94 रन, भारत ए 246 रन पर सिमटी

दूसरा वनडे : तिलक के 94 रन, भारत ए 246 रन पर सिमटी

दूसरा वनडे : तिलक के 94 रन, भारत ए 246 रन पर सिमटी
Modified Date: October 3, 2025 / 07:22 pm IST
Published Date: October 3, 2025 7:22 pm IST

कानपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में विजयी पारी खेलने वाले तिलक वर्मा के 94 रन के बावजूद भारत ए की टीम शुक्रवार को यहां दूसरे लिस्ट ए मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 45.5 ओवर में 246 रन पर सिमट गई।

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक को टीम में शामिल किया क्योंकि वे भविष्य में पारी का आगाज करने और मध्यक्रम के लिए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके और मध्यम गति के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स की पहली गेंद पर आउट हो गए। तिलक ने 122 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और चार छक्के जड़े।

कप्तान श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और केवल आठ रन बनाकर पवेलियन पहुंच गए। इससे भारत ए का स्कोर तीन विकेट पर 17 रन हो गया।

तिलक और रियान पराग (58 रन, 54 गेंद) ने चौथे विकेट के लिए 101 रन जोड़कर पारी को संभाला।

तिलक और रवि बिश्नोई (26 रन) के बीच नौवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी भी अहम रही। इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह (10 रन) के साथ अंतिम विकेट के लिए 28 रन जोड़े।

तिलक आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जो अपने शतक से छह रन से चूक गए।

ऑस्ट्रेलिया ए के लिए एडवर्ड्स ने चार विकेट लिए।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में