पाम हार्बर (फ्लोरिडा), 21 मार्च (भाषा) आरोन राय पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शीर्ष दस में शामिल होने के बावजूद दूसरे दौर में पांच-ओवर 77 का स्कोर बनाने के कारण वाल्स्पार गोल्फ चैंपियनशिप में कट से चूक गए।
राय का कुल स्कोर तीन ओवर पार (68-77) रहा।
साहित थीगाला भी कट से चूक गए। पहले दौर में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 77 का कार्ड खेला था। कट में जगह बनाने के लिए उन्हें दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी लेकिन वह 72 का स्कोर ही बना पाए।
इस तरह से उनका कुल स्कोर छह ओवर पर रहा और वह टूर्नामेंट से जल्द ही बाहर हो गए।
भाषा
पंत नमिता
नमिता