आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में

आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में

आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में
Modified Date: April 11, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: April 11, 2026 12:29 pm IST

निंगबो, 11 अप्रैल (भाषा) भारत के आयुष शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैम्पियन कुन्लावत वितिदसर्न को शनिवार को तीन गेम के मुकाबले में हराकर बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और 2023 विश्व चैम्पियन वितिदसर्न पर 10 . 21, 21 . 19, 21 . 17 से जीत दर्ज की ।

वह दिनेश खन्ना के बाद इस टूर्नामेंट के पुरूष एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए । खन्ना ने 1965 में पुरूष एकल स्वर्ण जीता था ।

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2023 में खिताब जीता था ।

अमेरिकी ओपन सुपर 300 चैम्पियन आयुष का सामना अब चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन या दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के शि यू की से होगा ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में