अभय, सेंथिलकुमार, जोशना, राधिका दोहरा खिताब जीतने की दौड़ में

Ads

अभय, सेंथिलकुमार, जोशना, राधिका दोहरा खिताब जीतने की दौड़ में

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 06:45 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 06:45 PM IST

चेन्नई, 15 मई (भाषा) अभय सिंह, वेलावन सेंथिलकुमार, जोशना चिनप्पा और राधिका सीलन यहां एचसीएल राष्ट्रीय युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में दोहरा खिताब जीतने की दौड़ में हैं।

मौजूदा पुरुष युगल चैंपियन अभय और सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को रवि दीक्षित और विकास मेहरा को 11-1, 11-6 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।

सेंथिलकुमार-जोशना और अभय-राधिका शीर्ष दो वरीयता प्राप्त जोड़ियां मिश्रित युगल के फाइनल में जबकि जोशना और राधिका की जोड़ी ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए महिला युगल के फाइनल में पहुंच गई।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द