अभय सिंह ने कतर क्लासिक स्क्वाश में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी को हराया

Ads

अभय सिंह ने कतर क्लासिक स्क्वाश में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी को हराया

  •  
  • Publish Date - September 28, 2025 / 07:10 PM IST,
    Updated On - September 28, 2025 / 07:10 PM IST

दोहा, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने कतर क्लासिक स्क्वाश के पहले दौर में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी मिस्र के करीम गवाड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया ।

पीएसए टूर पर भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी (35वें ) अभय ने 41 मिनट में 11-6, 11-4, 1-11, 11-9 से जीत दर्ज की ।

अभय का सामना अब दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी मिस्र के फारेस डेसूकी से होगा ।

भारत के रमित टंडन दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मिस्र के मुस्तफा असल से 4 . 11, 7 . 11, 4 . 11 से हार गए।

भाषा मोना नमिता

नमिता