एचसीएल राष्ट्रीय युगल स्क्वाश के क्वार्टरफाइनल में जीते अभय सिंह-वेलावन सेंथिलकुमार

Ads

एचसीएल राष्ट्रीय युगल स्क्वाश के क्वार्टरफाइनल में जीते अभय सिंह-वेलावन सेंथिलकुमार

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 06:07 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 06:07 PM IST

चेन्नई, 14 मई (भाषा) अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां तीसरी एचसीएल राष्ट्रीय युगल स्क्वाश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुभम और वेदांत पटेल पर 11-4, 11-2 से शानदार जीत के साथ अपने खिताब बचाने की शुरुआत की।

अभय ने पिछले साल अनाहत सिंह के साथ मिश्रित युगल का खिताब भी जीता था। इस बार वह रथिका सीलन के साथ जोड़ी बना रहे हैं।

दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रवि दीक्षित और जेनेट विधि पर 10-12, 11-8, 11-9 से कड़े मुकाबले में जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर