Lucknow Development Projects : लखनऊ छावनी का बदलेगा पूरा रंग-रूप! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं की सौगात, रक्षा मंत्री राजनाथ-सीएम योगी ने किया शिलान्यास

लखनऊ छावनी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने के लिए ₹101 करोड़ की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

Lucknow Development Projects : लखनऊ छावनी का बदलेगा पूरा रंग-रूप! 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं की सौगात, रक्षा मंत्री राजनाथ-सीएम योगी ने किया शिलान्यास

Lucknow Development Projects : Image Source : FILE

Modified Date: August 30, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: August 30, 2026 4:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 101 करोड़ की लागत से लखनऊ छावनी में 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
  • रोबोटिक कार पार्किंग, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और नई पाइपलाइनों का होगा निर्माण
  • 4.25 लाख टन लीगेसी वेस्ट की बायो-माइनिंग और 8 नए ट्यूबवेल की योजना

लखनऊ : Lucknow Development Projects :  लखनऊ छावनी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ रुपये की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। रविवार 30 अगस्त को दिलकुशा लॉन, लखनऊ छावनी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भूमि पूजन होगा।

जानें प्रमुख परियोजनाओं में क्या है शामि हैं

परियोजनाओं में 18.95 करोड़ रुपये से 4.25 लाख टन लीगेसी वेस्ट की बायो-माइनिंग एवं बायो-रीमेडिएशन, 15.64 करोड़ रुपये से बहुमंजिला रोबोटिक कार पार्किंग व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और 10.31 करोड़ रुपये से 26 किलोमीटर लंबी पुरानी पाइपलाइनों का प्रतिस्थापन, 9.99 करोड़ रुपए की लागत से 8 नए ट्यूबवेल समेत कुल 101 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

12 परियोजनाओं के शुरू होने से बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार

कुल 101 करोड़ रुपये की इन 12 परियोजनाओं के शुरू होने से लखनऊ छावनी क्षेत्र के निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार होगा। Cm Yogi Adityanath Latest News रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.