अदिति ब्रिटिश ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर

अदिति ब्रिटिश ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर

अदिति ब्रिटिश ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: August 20, 2021 12:53 pm IST

कार्नोस्टी, 20 अगस्त ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने महिला ब्रिटिश ओपन में एक अंडर 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 22वां स्थान हासिल कर लिया ।

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही अदिति ने चार बर्डी लगाये और तीन बोगी किये । उन्होंने 10वें से 14वें होल के बीच बर्डी लगाये ।

अदिति दुनिया की नंबर एक और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नैली कोरडा, कोरिया की सेइ यंग किम और स्वीडन की मेडेलीन सैगस्ट्रोम से चार शॉट पीछे है । तीनों ने पहले दौर में पांच अंडर 67 स्कोर किया ।

यूरोपीय लेडीज टूर पर तीन बार की विजेता अदिति ने पैनम्यूर गोल्फ क्लब पर आखिरी क्वालीफाइंग के जरिये 19वें मेजर टूर्नामेंट में जगह बनाई है ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में