अदिति ने 65 का कार्ड खेलकर शानदार शुरूआत की

अदिति ने 65 का कार्ड खेलकर शानदार शुरूआत की

अदिति ने 65 का कार्ड खेलकर शानदार शुरूआत की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: September 25, 2021 10:35 pm IST

रोजर्स (अमेरिका), 25 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां वालमार्ट एनडब्ल्यू अर्कानास चैम्पियनशिप के पहले दौर में छह अंडर 65 का कार्ड खेलकर शानदार शुरूआत की।

तेईस साल की इस भारतीय ने छह बर्डी लगायी और कोई बोगी नहीं की।

इससे वह पांचवें स्थान पर चल रही हैं और शीर्ष पर चल रही ए लिम किम, कैथरीन किर्क और युन ही जी की तिकड़ी से दो शाट पीछे हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में