अदिति सिनसिनाटी में कट में प्रवेश करने से चूकी

Ads

अदिति सिनसिनाटी में कट में प्रवेश करने से चूकी

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 03:55 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 03:55 PM IST

सिनसिनाटी (अमेरिका) 16 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरे दौर में एक ओवर 71 का कार्ड खेलने के बाद क्रोगर क्वीन सिटी चैंपियनशिप में कट हासिल करने से चूक गईं।

पहले दिन के उन्होंने दो ओवर कर स्कोर किया था जिससे उनका कुल स्कोर तीन ओवर का रहा जबकि कट दो ओवर पार पर तय किया गया था।

अमांडा डोहर्टी और जिन यंग ने दूसरे दौर की समाप्ति तक संयुक्त बढ़त कायम कर ली थी। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे दिन चार अंडर 66 के स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों का कुल स्कोर सात अंडर का है।

इस सत्र में यह केवल तीसरा मौका है जब अदिति कट में जगह बनाने में असफल रहीं।

उन्होंने इससे पहले ब्लू बे एलपीजीए में संयुक्त तीसरा स्थान हासिल कर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

भाषा आनन्द मोना

मोना