Nana Patwari Custody News : “अबे छोड़ना…!”पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ते कैमरे में कैद हुए नाना पटवारी, बदसलूकी का वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Ads

इंदौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। कस्टडी के दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पुलिसकर्मी का हाथ झटकते और "अबे छोड़ना" कहते दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 11:34 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 11:35 PM IST

Nana Patwari Custody News / Image Credit : X

HIGHLIGHTS
  • PCC चीफ जीतू पटवारी के भाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन।
  • पुलिस कस्टडी के दौरान सामने आया वीडियो बना चर्चा का विषय।
  • ड्रग्स नेटवर्क और फार्महाउस पार्टी कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस।

इंदौर : Nana Patwari Custody News  मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस नाना पटवारी को अपनी कस्टडी में लेकर थाने पहुँची है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता के भाई का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जहाँ वह पुलिस के सामने रौब झाड़ते नजर आए।

गुस्से में “अबे छोड़ना” कहा

जानकारी के अनुसार, पुलिस जब नाना पटवारी को गाड़ी से उतारकर थाने ले जा रही थी, तब उन्होंने पुलिसकर्मी का हाथ झटक दिया और गुस्से में “अबे छोड़ना” कहते हुए कैमरे में कैद हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नाना पटवारी ड्रग्स पेडलर्स से नशीले पदार्थ की डिलीवरी लेने वाले थे।

क्यों हुई गिरफ्तरी ?

PCC Chief Brother Police Custody News 2026 पुलिस प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई के तहत कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को कस्टडी में लिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस बात को सही बताया है कि उन्हें पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। आपकों बता दें की नाना पटवारी की गिरफ़्तारी ड्रग्स पेडलर्स से पूछताछ में नाना पटवारी का नाम आने के बाद हुई है। बताया जा रहा है कि एक फार्म हाउस पर पार्टी का आयोजन होना था और उसी पार्टी के लिए भारी मात्रा में ‘ब्राउन शुगर’ मंगवाई गई थी, जिसकी भनक पुलिस को लग गई।

इन्हें भी पढ़ेंः-