CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha: तेंदूपत्ता संग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने मजदूरी 4,000 से बढ़ाकर 5,500 की, जानिए अब खाते में कितना पैसा आएगा

Ads

CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha: छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने मजदूरी 4,000 से बढ़ाकर 5,500 की.

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 09:07 AM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 09:08 AM IST

CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha/Photo Creadit: Ai

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण की मजदूरी ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दी है
  • केशकाल वनमंडल के 2,803 संग्राहकों के बैंक खातों में ₹40.39 लाख से अधिक की प्रोत्साहन राशि DBT के माध्यम से भेजी जा रही है
  • ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है और वनाश्रित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है

रायपुर। CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha: छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खुशखबरी है, दरअसल साय सरकार ने मजदूरी दर बढ़ा दी है।
सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए संग्रहण पारिश्रमिक (मजदूरी) दर को 4,000 से बढ़ाकर 5,500 रू. प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। यह राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से ऑनलाइन संग्राहकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में केशकाल वनमंडल के 2,803 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के संग्रहण के लिए 40 लाख 39 हजार 891 रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि ऑनलाइन उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है।

सीधे बैंक खातों में पहुंच रही राशि

CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, केशकाल के प्रबंध संचालक ने बताया कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों केशकाल और खालेमुरवेंड के संग्राहकों को ऑनलाइन एमएफपी कलेक्शन एंड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। समिति केशकाल के अंतर्गत संचालित 31 तेंदूपत्ता फड़ों के संग्राहकों को भी प्रोत्साहन राशि का लाभ मिला है।

पारदर्शी और आसान हुई भुगतान व्यवस्था

ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सरल हो गई है। इससे संग्राहकों को बिना किसी परेशानी के समय पर उनकी प्रोत्साहन राशि मिल रही है।

वनाश्रित परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की मंशा के अनुरूप राज्य शासन तेंदूपत्ता संग्राहकों और वनाश्रित परिवारों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से हितग्राहियों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

समय पर भुगतान सर्वाेच्च प्राथमिकता

CG Tendu Patta Kharidi Dar Badha केशकाल वनमंडलाधिकारी दिव्या गौतम ने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक समय पर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सीधे बैंक खातों में राशि हस्तांतरण से भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हुई है और वनाश्रित परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जा रही यह प्रोत्साहन राशि वनांचल क्षेत्रों के हजारों परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बनेगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी, आजीविका मजबूत होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें

तेंदूपत्ता संग्रहण की नई मजदूरी कितनी कर दी गई है?

राज्य सरकार ने संग्रहण पारिश्रमिक ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दिया है।

प्रोत्साहन राशि किसे मिल रही है?

केशकाल वनमंडल के 2,803 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के संग्रहण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

कुल कितनी राशि वितरित की गई है?

संग्राहकों के खातों में ₹40,39,891 की प्रोत्साहन राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की जा रही है।

भुगतान कैसे किया जा रहा है?

राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।

इस फैसले से क्या लाभ होगा?

इससे वनाश्रित परिवारों की आय बढ़ेगी, भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।