अदिति, त्वेसा ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक शुरुआत की

अदिति, त्वेसा ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक शुरुआत की

अदिति, त्वेसा ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक शुरुआत की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 13, 2021 1:21 pm IST

डम्बर्नी लिंक्स (स्कॉटलैंड), 13 अगस्त (भाषा) ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां स्कॉटिश ओपन में पांच ओवर 77 के निराशाजनक स्कोर के साथ शुरुआत की जिससे वह पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 129वें स्थान पर है।

भारत की एक अन्य खिलाड़ी त्वेसा मलिक एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 79वें स्थान पर है।

स्थानीय गोल्फर मिशेल थॉम्पान सात अंडर-65 के कार्ड के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

अदिति को कट हासिल करने के लिए दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा।

अदिति ने दो बर्डी और सात बोगी लगाये जबकि त्वेसा ने तीन बर्डी और चार बोगी किये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में