अदिति की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर

अदिति की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर

अदिति की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर
Modified Date: February 11, 2023 / 12:28 pm IST
Published Date: February 11, 2023 12:28 pm IST

रबात, 11 फरवरी ( भाषा ) भारत की अदिति अशोक ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए लेडीज यूरोपीय टूर के एल मेरियेम कप गोल्फ के दूसरे दौर में दो अंडर 71 के स्कोर के साथ दो सप्ताह में दूसरे खिताब की ओर कदम रख दिया ।

पिछले सप्ताह मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन जीतने वाली अदिति ने पहले दिन चार अंडर स्कोर किया था। अब वह शीर्ष पर काबिज माजा स्टार्क से दो शॉट पीछे है जिसने दूसरे दौर में छह अंडर 67 स्कोर किया ।

भारत की दीक्षा डागर 81 और 77 के स्कोर के साथ कट में प्रवेश से चूक गई ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में