BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आडवाणी ने बाउकलाइन स्नूकर में चावला को हराया

आडवाणी ने बाउकलाइन स्नूकर में चावला को हराया

आडवाणी ने बाउकलाइन स्नूकर में चावला को हराया
Bhasha
Published: 09 May 2025 | 9:51 pmModified: 09 May 2025 | 9:51 pm

मुंबई, नौ मई (भाषा) भारत के शीर्ष स्नूकर एवं बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शुक्रवार को यहां ‘एनएससीआई बाउकलाइन 4.0’ अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए केतन चावला को 7-1 से शिकस्त दी।

‘बेस्ट ऑफ 13 फ्रेम’ नॉकआउट मैच में आडवाणी ने अंतिम चार फ्रेम में 63, 82, 57 और 60 के हाई ब्रेक के साथ लय हासिल करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

हिमांशु जैन ने अंतिम आठ के एक अन्य मैच में दिग्विजय कादियान को 7-2 से हराया। ईशप्रीत सिंह चड्ढा ने भी सौरव कोठारी को इसी अंतर से मात दी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आडवाणी ने बाउकलाइन स्नूकर में चावला को हराया

People also search for:SnookerSportsSports Snooker