एएफसी महिला चैंपियंस लीग: ईस्ट बंगाल ने शुरुआती चरण में राजशाही स्टार्स को रौंदा
एएफसी महिला चैंपियंस लीग: ईस्ट बंगाल ने शुरुआती चरण में राजशाही स्टार्स को रौंदा
कोटा किनाबालू (मलेशिया) 17 अगस्त (भाषा) घाना की मिडफील्डर ओलिविया अनोके के दो गोल के दम पर ईस्ट बंगाल ने एएफसी महिला चैंपियंस लीग के शुरुआती चरण में सोमवार को शानदार आगाज करते हुए बांग्लादेश के राजशाही स्टार्स एफसी को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
अनोके ने नौवें और 38वें मिनट में गोल किए जबकि भारत की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अस्तम ओरांव ने 26वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की, जबकि सौम्या गुगुलोथ ने 71वें मिनट में चौथा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी।
ईस्ट बंगाल का अगला मुकाबला बृहस्तपतिवार को गुआम की रोवर्स एफसी से होगा। इसके बाद रविवार को टीम मेजबान साबाह एफए का सामना करेगी।
शुरुआती चरण के क्वालीफायर में ग्रुप से केवल शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम ही मुख्य टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई करेगी।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


