एएफआई ने खेल रत्न के लिये नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश की

Ads

एएफआई ने खेल रत्न के लिये नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश की

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 01:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये की है।

तेईस वर्षीय चोपड़ा के नामांकन से पहले ओडिशा सरकार ने फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की इसी पुरस्कार के लिये सिफारिश की थी।

यह 2018 के बाद चौथा अवसर है जबकि चोपड़ा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की गयी है।

सरकारी सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘पुरस्कार समिति ने इस वर्ष खेल रत्न के लिये नीरज के नाम की सिफारिश की है। ’’

चोपड़ा को 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस साल भी उनके नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की गयी थी।

चोपड़ा ने जनवरी 2020 में ही तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर दिया था। वह अभी यूरोप में ओलंपिक की तैयारियां कर रहे हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता