इंग्लैंड को 267 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 73 रन पर तीन विकेट गंवाए
इंग्लैंड को 267 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 73 रन पर तीन विकेट गंवाए
रावलपिंडी, 24 अक्टूबर (एपी) जेमी स्मिथ के जुझारू अर्धशतक से इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन स्पिन की अनुकूल पिच पर पहली पारी में 267 रन बनाए।
लंच के बाद एक समय इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 118 रन था लेकिन स्मिथ ने 89 रन की पारी खेलने के अलावा गस एटकिंसन (39) के साथ 105 रन जोड़कर टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान की ओर से ऑफ स्पिनर साजिद खान ने 128 रन देकर छह जबकि बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली ने 88 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की स्पिन की अनुकूल पिच पर पाकिस्तान की टीम अब भी 194 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।
दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान शान मसूद और सऊद शकील द दोनों 16 रन बनाकर खेल रहे थे।
पाकिस्तान ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों अब्दुल्ला शफीक (14) और सैम अयूब (19) के अलावा पिछले टेस्ट में शतक जड़ने वाले कामरान गुलाम (03) के विकेट गंवाए। कामरान को तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने बोल्ड किया।
इससे पहले इंग्लैंड की पारी के दौरान पाकिस्तान ने अपने एकमात्र स्पिनर आमिर जमाल को गेंदबाजी का मौका नहीं दिया। ईएसपीएन के अनुसार टेस्ट इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी टीम ने टेस्ट मैच की पहली पारी में तेज गेंदबाज से गेंदबाजी नहीं कराई।
पिछले हफ्ते मुल्तान में दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जीत के दौरान साजिद और नोमान इंग्लैंड के सभी 20 विकेट हासिल किए और यहां भी दोनों ने लगातार 42 ओवर गेंदबाजी करके मेहमान टीम को मुश्किल में डाला।
विकेटकीपर स्मिथ और एटकिंसन ने हालांकि पारी को संभाला। स्मिथ ने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके मारे जबकि एटकिंसन ने पांच चौके जड़े।
स्मिथ ने 94 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चाय के विश्राम से ठीक पहले जाहिद महमूद की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश में विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच थमाया।
एटकिंसन भी नोमान को उनकी गेंद पर वापस कैच देकर पवेलियन लौटे।
इससे पहले साजिद और नोमान ने लंच वे पहले सभी 30 ओवर फेंके। सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट (52) और जैक क्राउली (29) से अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद इंग्लैंड का स्कोर लंच तक पांच विकेट पर 110 रन हो गया।
डकेट और क्राउली ने स्वीप और रिवर्स स्वीप की मदद से 12 ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद टीम ने अगले 13 ओवर में पांच विकेट गंवाए।
नोमान ने क्राउली को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई जिसके बाद साजिद ने ओली पोप (03) और जो रूट (05) को लगातार ओवरों में पगबाधा किया।
डकेट अर्धशतक पूरा करने के बाद उसी ओवर में नोमान की गेंद पर पगबाधा हो गए।
हैरी ब्रूक (05) साजिद को स्वीप करने की कोशिश में गेंद को विकेटों पर खेल गए।
एपी सुधीर नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: इंग्लैंड को 267 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 73 रन पर तीन विकेट गंवाए
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm